Monday, August 12, 2013

पहचान

जाने कितना समय निकल गया  
अपने आप को देखे हुए

जाने कितना समय निकल गया   
अपने आप से मिले हुए

आज देखा है सपने मैं एक चेहरा 
शायद खुद को न पहचान पाया

कितना  बदल गया हु मैं 
अब तो न वो सादापन हैं

 न वो जिद्दी हैं और कहा गई 
वो चेहरे की मुस्कराहट

लगता है बदल सा गया हूँ मैं 
खो गया हूँ मैं, नहीं जानता खुद को
जाने कितना समय निकल गया
आज मिलना हुआ फिर 
      अपने आप से

हाँ देखा मैंने उसके चेहरे पर 
ख़ुशी को, हँसी को और 
उसके दोस्तों का साथ

जब पलट कर खुद को देखा आईने मै 
बस दुःख और चिंता है

शायद पहले खुश था 
जब कुछ भी न था पर सब कुछ था 
आज सब कुछ होकर भी  कुछ नहीं,

जाने कितना समय निकल गया
जाने कितना समय निकल जायेगा 
फिर से मैं बन जाने में ………।